किसकी तस्वीर फाड़ बैठीं शाइना NC? सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में संग्राम!
सोनिया गांधी की एक किताब आई और आते के साथ ही चर्चा में आ गई, जितनी ब्रांडिंग सोनिया गांधी और कांग्रेस ने नहीं की उतनी तो शिवसेना के गुट ने कर दी।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा हैं जिसमे शिवसेना यानी शिंदे गुट के कुछ नेता और कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी की किताब belonging: A journey of Love के कुछ पन्ने फाड़ दिए। जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासी विवाद खड़ा हो गया हैं।

जो वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं उसमे शिवसेना नेता शाइना एनसी एक काग़ज़ फाड़ती नज़र आती हैं और उसके बाद वो ऐसा रिएक्शन देती हैं जैसे उन्होंने ग़लत काग़ज़ फाड़ दिया। उन्हें ऐसा एहसास हुआ की उनसे गलती हो गई।

अब सवाल ये हैं, सब यूज़र्स एक ही बात पूछ रहे है की आख़िर वो काग़ज़ कौन सा था? जिसको फाड़ने के बाद शाइना के चेहरे पर डर साफ़ नज़र आया।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा है की शिवसेना लोगो ने सोनिया की बुक में से जो काग़ज़ फाड़ा हैं उसमे किताब के साथ पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे की तस्वीर भी फाड़ दी।

लेकिन शाइना ने इस आरोप को सीधा खारिज किया और उन्होंने कहा कि जो तस्वीर मेरे से फटी हैं उसमें बाल ठाकरे नहीं थे, बल्कि उसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर की तस्वीर थी। शाइना ने X ( Twitter ) पर भी एक फोटो पोस्ट की हैं, इस फोटो में मणिशंकर और बाल ठाकरे दोनों दिख रहे हैं। लेकिन शाइना के मुताबिक उन्होंने सिर्फ अय्यर की फोटो फाड़ीं थी।उन्होंने नाना पटोले को चुनौती देते हुए कहा, ‘मैं नाना पटोले को चुनौती देती हूं. मुझे दिखाइए, सबूत दीजिए कि मैंने कुछ गलत किया है.’ शाइना ने ये भी कहा कि विपक्ष इस घटना को गलत तरीके से पेश कर रहा है. उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी भी दी.

शाइना ने ये भी कहा कि विपक्ष इस घटना को गलत तरीके से पेश कर रहा है. उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी भी दी.महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शाइना का बचाव किया. उन्होंने कहा कि शिवसेना का कोई भी सदस्य बाल ठाकरे का अपमान नहीं कर सकता. शिंदे ने कहा, ‘बालासाहेब ठाकरे हमारे आदर्श हैं. वह हमारे लिए भगवान जैसे हैं

शिवसेना ने बुधवार को सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. पार्टी नेता आनंद दुबे ने आरोप लगाया कि किताब में सावरकर के खिलाफ ऐसी बातें लिखी गई हैं, जिन्हें शिवसेना बर्दाश्त नहीं कर सकती. उन्होंने सावरकर को सम्मानित व्यक्तित्व बताया और किताब को उनके खिलाफ ‘जहर से भरा’ हुआ बताया.उधर, नाना पटोले ने शिवसेना के विरोध प्रदर्शन को ‘छोटी और निचले स्तर की राजनीति’ कहा. उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही शिवसेना नेताओं से माफी मांगने को कहा.