योगी के 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों वाले दावे पर चुनाव आयोग का जवाब | UP SIR Voter List
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिसका डंका पुरे उत्तर प्रदेश मे बजता है उसको उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने करारा जवाब दिया है, उन्होंनें कहा कि वह धर्म या जाति के आधार पर वोटरों के रिकॉर्ड नहीं रखता. उसके पास लिस्ट में शामिल वोटरों के धर्म या जाति से जुड़ा कोई आंकड़ा नहीं होता. राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट मेें मतदाताओं के नाम, पिता, मां और पत्नी का नाम, उम्र, मकान नंबर और जेंडर जैसी जानकारियां तो होती हैं. लेकिन इसमें उसके धर्म या जाति से जुड़ी कोई भी जानकारी नही ली जाती.

एक इंटरव्यू में CM योगी ने कहा था कि SIR के बाद करीब 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम चुनाव आयोग की लिस्ट से गायब हैं. ये वो लोग हैं, जिनके नाम पंचायत चुनाव वाली वोटर लिस्ट में थे. योगी ने करीब 66 लाख ऐसे वोटरों का जिक्र भी किया, जिनमें से 55 लाख हिंदू वोटर सरकारी योजना का लाभ ले रहे थे. लेकिन इनका नाम चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट में था ही नहीं. सीएम योगी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वोटर लिस्ट में इन गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है और उससे स्पष्टीकरण मांगा है.

मंगलवार, 17 नवंबर को यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Navdeep Rinwa ने कहां किया कि चुनाव विभाग के पास वोटरों के धर्म या जाति से जुड़ा कोई आंकड़ा नहीं होता. आयोग इन आधारों पर कोई विश्लेषण भी नहीं करता. Navdeep Rinwa ने आगे बताया कि वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम, उम्र और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियां ही दर्ज की जाती हैं. उनके धर्म या उनकी जाति की जानकारी दर्ज नहीं की जाती.
रिणवा के मुताबिक, वोटर लिस्ट एक Public Document होता है. इसके आधार पर मीडिया के लोग या फ्रीलांस विश्लेषक वोटरों के नाम और अन्य जानकारियों के आधार पर अपना विश्लेषण करते हैं. लेकिन ऐसे विश्लेषण को चुनाव आयोग का आधिकारिक आंकड़ा या निष्कर्ष नहीं माना जा सकता.बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से सुधारे गए वोटर लिस्ट पर सभी दलों की नजरें हैं. मंगलवार, 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई. रिणवा के मुताबिक, इसमें कुल 13.58 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 6.20 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. अप्रैल 2026 में SIR के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट के मुकाबले लिस्ट में अब 18 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े हैं.