टेक्नोलॉजी

ये CEO’s दुनिया भर में कर रहे कब्जा, नाम देख हो जाओगे हैरान, Google से Microsoft तक

भारत के TOP CEO’s जो दुनिया के बड़े-बड़े Brands पर कब्जा करके बैठे है. भारत के लोग इतना आगे निकल चुके है कि दुनिया के बड़े-बड़े Brands मे भी अपना कदम रख रहे है. आज हालात ऐसे हैं कि दुनिया के करोड़ों लोग जिन कंपनियों के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, उनमें से कई कंपनियों की कमान भारत के लोगों के हाथों में है.

सबसे अच्छे बात यह है कि इनमें से कई लोगों ने अपने करियर की शुरुआत भारत से की थी। किसी ने IIT से पढ़ाई की, तो किसी ने सामान्य परिवार से निकलकर विदेश में अपनी पहचान बनाई। आज ये लोग दुनिया के बड़े कॉर्पोरेट फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे भारत के TOP CEO’s जो दुनिया के बड़े-बड़े Brands पर कब्जा करके बैठे है.

  1. सुंदर पिचाई – Google और Alphabet

गूगल अब अल्फाबेट इंक के अंतर्गत आएगा, सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ बनेंगे।

जब भी दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों की बात होती है, तो सुंदर पिचाई का नाम जरूर आता है. तमिलनाडु में जन्मे सुंदर पिचाई का बचपन चेन्नई में बीता. उन्होंने IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए.

साल 2004 में उन्होंने Google जॉइन किया। शुरुआत में उन्होंने Google Toolbar और Chrome जैसे प्रोडक्ट्स पर काम किया. उनकी नेतृत्व क्षमता और काम को देखते हुए 2015 में उन्हें Google का CEO बनाया गया. इसके बाद 2019 में वह Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के CEO भी बन गए.

आज Google Search, Android, Chrome, Gmail और Gemini जैसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट्स की रणनीति में उनकी अहम भूमिका है.

  1. सत्या नडेला – Microsoft

सत्या नडेला का छात्र जीवन से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनने तक का सफर - बिजनेस इनसाइडर

भारत के हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक Microsoft के चेयरमैन और CEO हैं.

उन्होंने मणिपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर अमेरिका में कंप्यूटर साइंस और MBA की पढ़ाई पूरी की. साल 1992 में उन्होंने Microsoft जॉइन किया. करीब 22 साल तक कंपनी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाने के बाद फरवरी 2014 में उन्हें कंपनी का CEO बनाया गया.

सत्या नडेला के नेतृत्व में Microsoft ने खुद को काफी हद तक बदल लिया. कंपनी ने Cloud Computing और Artificial Intelligence पर विशेष ध्यान दिया. Azure, Microsoft Copilot और AI से जुड़े बिजनेस में कंपनी की मजबूत मौजूदगी उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है.

  1. नील मोहन – YouTube

कौन हैं Neal Mohan, जिन्हें बनाया गया YouTube का नया CEO, जानिए उनके बारे में बड़ी बातें - Who Is Neal Mohan YouTube New CEO Neal Mohan Details ttec - AajTak

आप YouTube पर वीडियो देखते हैं, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं और शायद खुद भी वीडियो बनाते होंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के CEO भी भारतीय मूल के हैं?

नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. उन्होंने Google में काम किया और बाद में YouTube के Chief Product Officer बने. फरवरी 2023 में उन्हें YouTube का CEO नियुक्त किया गया.

आज उनके नेतृत्व में YouTube का कारोबार विज्ञापन, YouTube Shorts, YouTube Music और क्रिएटर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.

एक भारतीय मूल का व्यक्ति उस प्लेटफॉर्म की कमान संभाल रहा है, जहां दुनिया भर के करोड़ों लोग रोजाना वीडियो देखते और बनाते हैं.

  1. अरविंद कृष्णा – IBM

Inside IBM's Efforts to Reclaim Leadership in AI

अरविंद कृष्णा दुनिया की पुरानी और प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक IBM के चेयरमैन और CEO हैं.

उनका जन्म भारत में हुआ और उन्होंने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका से PhD की. साल 1990 में उन्होंने IBM में काम शुरू किया और धीरे-धीरे कंपनी में कई महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे.

अप्रैल 2020 में उन्हें IBM का CEO बनाया गया. उनके नेतृत्व में कंपनी ने Hybrid Cloud, Artificial Intelligence और Quantum Computing जैसी आधुनिक तकनीकों पर अपना फोकस बढ़ाया.

  1. शांतनु नारायण – Adobe

सीईओ शांतनु नारायण: एडोब की आत्मा और हृदय | ग्लोबल इंडियन

Photoshop, Illustrator और Acrobat जैसे सॉफ्टवेयर के बारे में आपने जरूर सुना होगा. इन प्रोडक्ट्स के पीछे काम करने वाली कंपनी Adobe का नेतृत्व लंबे समय से भारतीय मूल के शांतनु नारायण करते आ रहे हैं.

हैदराबाद में जन्मे शांतनु नारायण ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका से MBA और कंप्यूटर साइंस में उच्च शिक्षा प्राप्त की.

साल 2007 में वह Adobe के CEO बने। उनके नेतृत्व में कंपनी ने पारंपरिक सॉफ्टवेयर मॉडल से Cloud आधारित सेवाओं की ओर बड़ा बदलाव किया.

नवंबर 2026 तक वह Adobe के CEO हैं। कंपनी ने अनिल चक्रवर्ती को अपना अगला CEO नियुक्त किया है, जो 1 दिसंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

  1. लीना नायर – Chanel

चैनल की सीईओ लीना नायर: भारत की अग्रणी महिला व्यापारिक हस्ती की पथप्रदर्शक गाथा

अब तक आपने टेक्नोलॉजी कंपनियों में भारतीय मूल के CEO के बारे में जाना, लेकिन भारतीय मूल की एक महिला ऐसी भी हैं जो दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी फैशन ब्रांड्स में से एक Chanel की CEO हैं.

उनका नाम है लीना नायर. उनका जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद XLRI जमशेदपुर से MBA किया.

उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा Unilever में बिताया और कंपनी में कई बड़े पदों पर काम किया. दिसंबर 2021 में उन्हें Chanel का Global CEO नियुक्त किया गया और 2022 में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली.

Chanel दुनिया के प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांड्स में शामिल है, जो फैशन, परफ्यूम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ज्वेलरी के लिए जाना जाता है.

  1. राज सुब्रमण्यम – FedEx

राज सुब्रमण्यम फेडेक्स के सीईओ बने | इंडिया एंपायर

दुनिया के अलग-अलग देशों में रोजाना लाखों पार्सल और सामान पहुंचाने वाली कंपनी FedEx का नेतृत्व भी भारतीय मूल के राज सुब्रमण्यम कर रहे हैं.

उनका संबंध केरल के तिरुवनंतपुरम से है. उन्होंने IIT बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका से MBA किया.

उन्होंने FedEx में 1991 में अपना करियर शुरू किया और कंपनी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. साल 2022 में उन्हें FedEx का CEO बनाया गया.

आज वह कंपनी के वैश्विक लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और डिलीवरी नेटवर्क को संभाल रहे हैं.

  1. शैलेश जेजुरिकर – Procter & Gamble (P&G)

प्रॉक्टर एंड गैंबल ने शैलेश जेजुरिकर को अपना अगला सीईओ नियुक्त किया है, जो जॉन मोएलर का स्थान लेंगे।

आपके घर में Ariel, Tide, Pampers या Gillette जैसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल होते होंगे. इन जैसे कई मशहूर ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी Procter & Gamble यानी P&G है.

इस कंपनी के CEO शैलेश जेजुरिकर हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और 1989 में भारत में P&G के साथ अपना करियर शुरू किया.

कंपनी में करीब चार दशक तक अलग-अलग पदों पर काम करने के बाद जनवरी 2026 में उन्होंने P&G के CEO की जिम्मेदारी संभाली.

यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि P&G दुनिया की प्रमुख कंज्यूमर गुड्स कंपनियों में शामिल है और इसके प्रोडक्ट्स करोड़ों घरों तक पहुंचते हैं.

  1. संजय मेहरोत्रा – Micron Technology

तीन बार अमेरिकी वीजा रिजेक्ट, अब बने ट्रंप के चहेते... कौन हैं संजय मेहरोत्रा? जिन्होंने ट्रिलियन-डॉलर क्लब में बनाई जगह - who is sanjay mehrotra micron co ...

दुनिया में मोबाइल, कंप्यूटर और AI तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में Semiconductor और Memory Chips बनाने वाली कंपनियों की अहमियत भी बढ़ गई है.

इन्हीं कंपनियों में से एक है Micron Technology, जिसके CEO संजय मेहरोत्रा हैं.

उनका जन्म भारत में हुआ था और उन्होंने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. बाद में उन्होंने अमेरिका के University of California, Berkeley से उच्च शिक्षा प्राप्त की.

उन्होंने साल 2017 में Micron के CEO का पद संभाला. उनकी कंपनी मेमोरी और स्टोरेज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शामिल है.

  1. निकेश अरोड़ा – Palo Alto Networks

निकेश अरोड़ा: पालो अल्टो नेटवर्क के सीईओ और अध्यक्ष

साइबर सिक्योरिटी आज पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी जरूरत बन चुकी है. बैंकिंग से लेकर सरकारी संस्थानों और बड़ी कंपनियों तक, हर जगह डिजिटल सुरक्षा महत्वपूर्ण है. इस क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक Palo Alto Networks का नेतृत्व निकेश अरोड़ा कर रहे हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था. उन्होंने IIT BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका से MBA किया.

वह पहले Google और SoftBank जैसी कंपनियों में भी बड़े पदों पर काम कर चुके हैं. साल 2018 में उन्होंने Palo Alto Networks के CEO की जिम्मेदारी संभाली. आज उनकी कंपनी दुनिया भर में साइबर हमलों से बचाव के लिए सुरक्षा तकनीक उपलब्ध कराती है.

आखिर भारतीय मूल के CEO दुनिया में इतना बड़ा मुकाम कैसे हासिल कर रहे हैं?

इन सभी लोगों की कहानियों में एक बात समान दिखाई देती है. इनका सफर किसी एक दिन में सफल नहीं हुआ. शिक्षा, लगातार मेहनत, नई तकनीक को समझने की क्षमता और बदलते बिजनेस माहौल के साथ खुद को ढालने की योग्यता ने इन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.

HSBC Hurun Global Indians List 2026 के अनुसार, दुनिया के बाहर स्थित 200 कंपनियों का नेतृत्व करने वाले भारतीय मूल के 236 नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया। इन कंपनियों का संयुक्त मूल्यांकन लगभग 15 ट्रिलियन डॉलर बताया गया है.

इसका मतलब है कि भारतीय मूल के लोगों का प्रभाव केवल टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है. वे फैशन, बैंकिंग, दवाइयों, सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.