खेल

WTC Final 2027: टीम इंडिया कैसे पहुंचेगी फाइनल में? समझिए पूरा समीकरण

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद अब टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. हालांकि ये नामुमकिन भी नहीं है. भारतीय टीम को अभी इस टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल में 6 और टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसमें से एक टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में होना है वहीं अगले पांच टेस्ट मैच घर पर ऑस्ट्रेलिया से होने हैं. आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया कैसे फाइनल में जगह बना सकती है?

WTC के फाइनल में पहुंचने का समीकरण

  • भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे बचे हुए अपने सभी 6 टेस्ट मैच जीतने होंगे.
  • टीम इंडिया अगर बचे हुए 6 में से एक मैच हार गई तो फिर वो ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन पर निर्भर हो जाएगी.
  • टीम इंडिया एक भी टेस्ट हारी तो फिर ऑस्ट्रेलिया को बचे हुए 9 में से कम से कम 4 टेस्ट मैच गंवाने होंगे.
  • न्यूजीलैंड की टीम अगर अपने बचे हुए 7 में से 4 टेस्ट मैच जीत गई तो भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाएगा, चाहे वो ऑस्ट्रेलिया को बॉर्ड्र गावस्कर ट्रॉफी में 5-0 से हरा दे.

मतलब साफ है, भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल है. अब कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दिला सकता है.

टीम इंडिया के बचे हुए 6 टेस्ट मैच

  • 27 नवंबर, बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च
  • 21 जनवरी, पहला टेस्ट, बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर
  • 29 जनवरी, दूसरा टेस्ट, बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
  • 11 फरवरी, तीसरा टेस्ट, बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी
  • 19 फरवरी, चौथा टेस्ट, बनाम ऑस्ट्रेलिया, रांची
  • 27 फरवरी, पांचवां टेस्ट, बनाम ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद.