टाइगर श्रॉफ डांस कर रहे थे, तभी स्टेज पर आ गए ‘डॉगेश भाई’! वीडियो वायरल
Tiger Shroff की परफॉर्मेंस के बीच स्टेज पर आ गए ‘डॉगेश भाई’, देवा श्री गणेशा पर डांस करते रहे एक्टर
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। फायरिंग इंसिडेंट के बाद से उनके फैंस उनकी सलामती को लेकर परेशान थे। अब टाइगर ने शानदार वापसी करते हुए अपनी पहली पब्लिक परफॉर्मेंस दे दी है। मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के मंच पर उन्होंने भगवान गणेश के लोकप्रिय गाने ‘देवा श्री गणेशा’ पर जबरदस्त डांस किया। लेकिन इस परफॉर्मेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया।
टाइगर की परफॉर्मेंस के बीच हुई ‘डॉगेश भाई’ की एंट्री
दरअसल, टाइगर श्रॉफ पूरे जोश और एनर्जी के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ता स्टेज पर आ गया और उनके आसपास घूमने लगा। कुछ पल के लिए यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस अनोखी एंट्री को लोग मजाकिया अंदाज में ‘डॉगेश भाई’ कह रहे हैं।
खास बात यह रही कि स्टेज पर अचानक कुत्ते के आ जाने के बावजूद टाइगर ने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोया। उन्होंने बिना रुके अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। यही वजह है कि अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
फायरिंग इंसिडेंट के बाद टाइगर की पहली पब्लिक परफॉर्मेंस
टाइगर श्रॉफ की यह परफॉर्मेंस इसलिए भी खास है क्योंकि फायरिंग इंसिडेंट के बाद यह उनकी पहली पब्लिक स्टेज परफॉर्मेंस बताई जा रही है। उनके फैंस काफी समय से उन्हें दोबारा इस तरह मंच पर देखना चाहते थे। ऐसे में उनका पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करते नजर आना फैंस के लिए राहत और खुशी की बात है।
यह कार्यक्रम अमृता फडणवीस की दिव्यज फाउंडेशन के तहत आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 का हिस्सा था। टाइगर ने ‘देवा श्री गणेशा’ पर अपने डांस मूव्स से एक बार फिर साबित किया कि डांस और एक्शन के मामले में उनकी एनर्जी अलग ही है।
सोशल मीडिया पर छाए ‘डॉगेश भाई’
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मेरी दुआएं।’
वहीं एक यूजर ने मजाक में इसे ‘रॉयल कार्ड एंट्री’ बताया, तो दूसरे ने लिखा, ‘टाइगर भाई वर्सेज डॉगेश भाई।’ एक अन्य यूजर ने कुत्ते की एंट्री को ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ कह दिया।
फिलहाल टाइगर श्रॉफ की वापसी और स्टेज पर ‘डॉगेश भाई’ की अचानक एंट्री वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। फैंस के लिए सबसे बड़ी बात यही है कि टाइगर एक बार फिर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म करते नजर आए।